Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

लखनऊ, 21 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को योगी सरकार गुरुवार काे दो फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने की सौगात दी है। सरकार के इस फैसले से लाखों सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के निर्णय पर योगी सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। वहीं एसीएस वित्त दीपक कुमार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए है। जारी आदेश में बढ़ा हुआ भत्ता कर्मचारियों को एक जनवरी 2026 से दिया जाएगा। पहले राज्य कर्मचारियों का 58 प्रतिशत डीए मिलता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सौगात के बाद अब उन्हें 60 प्रतिशत डीए का लाभ मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों को बढ़े हुए भत्ते से इस बढ़ती महंगाई में बड़ी राहत मिलेगी।-----------
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा