राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्य के दो विश्वविद्यालयों में नियुक्त किए नए कुलपति
लखनऊ, 21 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की ओर से गुरुवार को दो अलग-अलग आदेशों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के दो राज्य विश्वविद्यालयों में नए कुलपति की नियुक्ति की गयी है । इन नियुक्तियों से दो विश्वविद्यालयों को
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय


लखनऊ, 21 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की ओर से गुरुवार को दो अलग-अलग आदेशों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के दो राज्य विश्वविद्यालयों में नए कुलपति की नियुक्ति की गयी है । इन नियुक्तियों से दो विश्वविद्यालयों को नया नेतृत्व मिल गया है।

कुलाधिपति व प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति पद पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ला को नियुक्ति की गयी है। कुलपति नियुक्त किये गए प्रोफेसर शुक्ला इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एंड हेड इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन हैं। उन्हें तीन वर्ष की अवधि के लिए जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया का कुलपति नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा एक अन्य आदेश जारी कर प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर का कुलपति नियुक्त किया गया है। पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ की प्रोफेसर कौशिक शर्मा एमएमएमयूटी की पांचवीं और पहली महिला कुलपति होंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह