Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

दरभंगा, 21 मई (हि.स.)।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मछुआरों एवं मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार मछली पालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उक्त बातें दरभंगा से लोकसभा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत जिले के 18 लाभुकों को आइस बॉक्स युक्त तीन चक्का वाहन की चाभी सौंपते हुए कही।
सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने राज्यसभा सदस्य धर्मशी गुप्ता विधाय मुरारी मोहन झा, जिलाधिकारी कौशल कुमार, उप विकास आयुक्त स्वप्निल कुमार तथा जिला मत्स्य पदाधिकारी अनुपम कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभुकों को वाहन सुपुर्द किया। उन्होंने मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत देशभर में लगभग बीस हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें दरभंगा जिले को 1 करोड़ 71 लाख रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है। आवश्यकता पड़ने पर और राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
सांसद ने कहा कि इन विशेष वाहनों के माध्यम से मछुआरों, मत्स्य पालकों एवं विक्रेताओं को मछली भंडारण तथा स्वच्छ एवं हाइजीनिक तरीके से बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने एनडीए सरकार द्वारा संचालित नेशनल फिशरी मिशन, मछली हाट एवं नए तालाब निर्माण जैसी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की सोच के अनुरूप मिथिला क्षेत्र को पुनः मछली उत्पादन एवं निर्यात के क्षेत्र में पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर देवेंद्र झा, सुजीत मल्लिक, सोनी पूर्वे, कन्हैया पासवान, माधव आजाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra