बिहार के भागलपुर में 12 घंटे में लापता पांच बच्चियां बरामद, सकुशल वापसी की प्रक्रिया शुरू
भागलपुर, 21 मई (हि.स.)। भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक से लापता हुई पांच बच्चियों को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। उक्त आशय की जानकारी गुरुवार को सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने एक प्
जानकारी देते सिटी एसपी


भागलपुर, 21 मई (हि.स.)। भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक से लापता हुई पांच बच्चियों को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। उक्त आशय की जानकारी गुरुवार को सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

सिटी एसपी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में छह विशेष टीमों का गठन किया गया। टीम में नाथनगर, मोजाहिदपुर, हबीबपुर, जीरोमाइल, विश्वविद्यालय और कोतवाली थाना की पुलिस के साथ तकनीकी शाखा की टीम को भी शामिल किया गया।

पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया। तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए पुलिस को अहम सुराग मिले। जिसके बाद पटना जीआरपी की मदद से सभी लड़कियों को बरामद कर लिया गया।

सिटी एसपी ने बताया कि सभी पांचों बच्चियों को भागलपुर पुलिस के द्वारा सकुशल वापस लाने के लिए पुलिस उपाधीक्षक हेडक्वार्टर एवं केस के अनुसंधानकर्ता को पटना के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि समुचित प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी लड़कियों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर