Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पटना/ सीवान/ गोपालगंज, 21 मई (हि.स.)। बिहार निवेश, आधुनिक आधारभूत संरचना एवं रोजगारोन्मुख औद्योगिक विकास के माध्यम से एक सशक्त औद्योगिक राज्य के रूप में तेजी से उभर रहा है। इसी क्रम में उद्योग विभाग द्वारा राज्य में औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूत बनाने हेतु विभिन्न जिलों में योजनाओं एवं औद्योगिक गतिविधियों की सतत समीक्षा की जा रही है।
इसी कड़ी में कुन्दन कुमार, सचिव, उद्योग विभाग, सह प्रबंध निदेशक, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार एवं आईडीए द्वारा सिवान जिले के विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रसाद ट्रैडर्स (सोनम चक्की फ्रैस आटा), एमएस फैज बिल्डिंग कॉस्ट्रक्शन एवं रियल टैक जैसी इकाइयों का दौरा कर उनके परिचालन, उत्पादन क्षमता, रोजगार सृजन एवं औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं की समीक्षा की। साथ ही उद्यमियों से संवाद कर औद्योगिक विकास को गति देने हेतु आवश्यक पहलुओं पर चर्चा किया गया l
इसके अतिरिक्त कुन्दन कुमार द्वारा गोपालगंज स्थित हथुआ औद्योगिक क्षेत्र फेज-3 का भी निरीक्षण किया गया, जहां औद्योगिक आधारभूत संरचना, उपलब्ध सुविधाओं एवं क्षेत्र में औद्योगिक विकास की संभावनाओं का आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान औद्योगिक क्षेत्र के समग्र विकास एवं निवेश संवर्धन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
सिवान जिला कार्यालय (सचिवालय) में कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योग विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही निवेशकों एवं उद्यमियों से संवाद स्थापित कर जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
सीवान जिले में औद्योगिक विकास को गति देने एवं निवेश-अनुकूल वातावरण तैयार करने को लेकर आईडीए के प्रबंध निदेशक कुन्दन कुमार ने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया तथा विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। दौरे के दौरान सचिव कुन्दन कुमार ने जिले की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों प्रशाद ट्रेडर्स सोनम चक्की फ्रेश आटा, एम/एस फैज बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन तथा रियल टेक का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने इकाइयों के संचालन, उत्पादन क्षमता, रोजगार सृजन एवं विस्तार की संभावनाओं का जायजा लिया। साथ ही उद्यमियों से संवाद कर औद्योगिक विकास को और गति देने के लिए आवश्यक पहलुओं पर चर्चा की। इसके बाद सीवान जिला कार्यालय में सचिव कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना , पीएम विश्वकर्मा योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में निवेशकों एवं उद्यमियों से संवाद स्थापित कर जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं एवं चुनौतियों की जानकारी ली गई।
हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma