Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

प्रयागराज, 21 मई (हि.स)। प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग हरि मोहन द्वारा अप्रैल माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ को आज सम्मानित किया गया।
यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने गुरूवार को देते हुए बताया कि मंडल के टिकट चेकिंग कर्मचारियों ने विशेष जांच अभियानों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए राजस्व वृद्धि एवं यात्रियों में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसमें सुख-सुविधा एवं दस्ता श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के आधार पर शीर्ष 5-5 कर्मचारियों का चयन किया गया।
पीआरओ ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग ने चयनित कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा से न केवल रेलवे राजस्व में वृद्धि हुई है, बल्कि यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। प्रयागराज मंडल यात्रियों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में भी ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।
सुख-सुविधा श्रेणी में सम्मानित कर्मचारी
रजनी पाल मुख्य टिकट निरीक्षक, कानपुर सेंट्रल विजय पाल उप मुख्य टिकट निरीक्षक, प्रयागराज जंक्शन छुट्टेश कुमार मीणा उप मुख्य टिकट निरीक्षक, टूंडला जंक्शन राजेश कुमार-3 उप मुख्य टिकट निरीक्षक, टूंडला जंक्शन एल.सी. चौधरी उप मुख्य टिकट निरीक्षक, टूंडला जंक्शन
दस्ता श्रेणी में सम्मानित कर्मचारी
प्रमोद कुमार उप मुख्य टिकट निरीक्षक, अलीगढ़ जंक्शन ब्रज पाल सिंह उप मुख्य टिकट निरीक्षक, अलीगढ़ जंक्शन छरतलाल मीणा उप मुख्य टिकट निरीक्षक, टूंडला जंक्शन कृष्णा वरिष्ठ सह टिकट लिपिक, अलीगढ़ जंक्शन धर्मेन्द्र वर्मा उप मुख्य टिकट निरीक्षक, टूंडला जंक्शन हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र