Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मऊ, 21 मई (हि.स.)। जेल से छूटने के बाद पहली बार माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी आज मऊ के इटौरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान जिले में विकास कार्यों को लेकर चल रही रस्साकशी पर तंज कसते हुए अब्बास अंसारी ने कहा कि “आप ही के पैसे से आप ही को समर्पित कर लोग अपना नाम करना चाह रहे हैं।” उनका इशारा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा की ओर माना जा रहा है।
अपने सम्बोधन में अब्बास अंसारी ने परिवार की राजनीतिक और सामाजिक विरासत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “मेरा परिवार ऐसा परिवार है जिसने अपनी जमीन पर 18 गांव बसाए हैं। हमारे परिवार ने खून की आहुति दी है और 14 संग्राम सेनानी दिए हैं।”
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वेद नारायण मिश्र