दस घंटे में पुलिस ने सुलझाई अपहरण और हत्या की गुत्थी, दो किशोर हिरासत में
अररिया 20 मई(हि.स.)। जिले में पलासी थाना क्षेत्र के कनखुदिया गांव से 19 मई अगवा किए गए 17 वर्षीय किशोर विशाल कुमार महतो की बेरहमी से हत्या कर देने की गुत्थी को महज दस घंटे के भीतर पुलिस ने सुलझा लिया है । पुलिस ने घटना में शामिल मृतक के दो किशोर
अररिया फोटो:एसपी पीसी कर जानकारी देते


अररिया 20 मई(हि.स.)।

जिले में पलासी थाना क्षेत्र के कनखुदिया गांव से 19 मई अगवा किए गए 17 वर्षीय किशोर विशाल कुमार महतो की बेरहमी से हत्या कर देने की गुत्थी को महज दस घंटे के भीतर पुलिस ने सुलझा लिया है । पुलिस ने घटना में शामिल मृतक के दो किशोर दोस्त को हिरासत में लिया है।

एसपी जितेंद्र कुमार द्वारा घटना को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय स्रोतों की मदद से त्वरित कार्रवाई की। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी किशोरों को पकड़ लिया। झाड़ियों से शव और गड्ढे से हथियार बरामद किए गए।

किशोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चंडीपुर चराली के बांसबट्टी से मृतक विशाल कुमार महतो का शव बरामद किया। साथ ही शव से करीब 50 मीटर दूर एक पानी के गड्ढे से हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार दबिया भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के घर के पास से मृतक का मोबाइल, घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल और आरोपियों के मोबाइल भी जब्त किए हैं।

एसपी जितेंद्र कुमार ने बुधवार दोपहर बाद अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। 19 मई को पलासी थाना के कन खुदिया से 17 वर्षीय लड़के के अपहरण की सूचना मिली थी। इस संबंध में पलासी थाना कांड संख्या- 212/2026, दिनांक 19.05.2026 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) / 140(1) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।जिसके बाद मामले में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए पहले उनके दो किशोर दोस्त को हिरासत में लिया और उसके बाद उसकी निशानदेही बांस की झाड़ी से शव के साथ घटना में प्रयुक्त हथियार और मृतक का मोबाइल बरामद किया।

एसपी द्वारा गठित छापेमारी दल में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार,एसआई रोशन कुमार,मिथुन कुमार शर्मा, एएसआई विजय कुमार यादव,चौकीदार सुरेंद्र कुमार,कुंदन कुमार,घनौती कुमारी,गृहरक्षक के जवान पूजा कुमारी,लक्ष्मण मंडल आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर