Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हमीरपुर, 12 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बुधवार को बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) में खाली सीटों को भरने के लिए मंगलवार को स्पॉट काउंसलिंग हुई। स्पॉट काउंसलिंग में जमा दो की मेरिट के आधार पर 315 अभ्यर्थियों को बीटेक की विभिन्न ब्रांच में सीटें आवंटित की गई, हालांकि देर सायं तक स्पॉट काउंसलिंग जारी रही। स्पॉट काउंसलिंग में जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई है, उन्हें 17 अगस्त सायं पांच बजे तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी।
बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) में ईडब्ल्यूएस और टीएफडब्ल्यू श्रेणी वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 13 अगस्त को तकनीकी विवि परिसर में ही होगी। स्पॉट काउंसलिंग से संबंधित डिटेल अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं, जिसमें संबंधित कोर्स में पात्रता के बारे में जानकारी उपलब्ध है
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला