Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जम्मू,, 08 जुलाई (हि.स.)।
श्री अमरनाथ जी यात्रा के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जम्मू नगर निगम का पूरा अमला चौबीसों घंटे सेवा में जुटा हुआ है। नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर फील्ड स्टाफ तक सभी कर्मचारी श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने में लगे हैं। लगातार हो रही बारिश के बावजूद सूर्यपुत्री तवी रिवर फ्रंट सहित विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं को बिना बाधा जारी रखा गया है। आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को हाई अलर्ट पर रहने तथा खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान जनसेवा निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता