Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जम्मू,, 08 जुलाई (हि.स.)।
पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ़्ती ने अमरनाथ यात्रा और पवित्र गुफा क्षेत्र को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को इस धार्मिक स्थल की संवेदनशील भौगोलिक स्थिति का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बर्फ से ढके पहाड़ों और ग्लेशियरों के बीच स्थित यह 12वीं शताब्दी से आस्था का केंद्र रहा है। इल्तिजा ने आरोप लगाया कि अनावश्यक निर्माण कार्य, श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या और प्रस्तावित रोपवे परियोजना इस क्षेत्र के पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा कश्मीरियत की परंपरा से जुड़ी हुई है और श्रद्धालुओं का हमेशा स्वागत है, लेकिन इस विरासत को सुरक्षित रखने के लिए श्राइन बोर्ड को अधिक संवेदनशील और संतुलित दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता