Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जम्मू,, 08 जुलाई (हि.स.)।
जम्मू नगर निगम से जुड़े ठेकेदारों ने निगम की नई नीतियों और कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि हाल ही में लागू किए गए नियमों से ठेकेदारों पर अनावश्यक आर्थिक और प्रशासनिक बोझ बढ़ रहा है तथा विकास कार्यों के समय पर निष्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ठेकेदारों ने तीन वर्ष की डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड को अव्यावहारिक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। इसके अलावा संशोधित ईएमडी नियमों, पर्याप्त फंड उपलब्ध कराए बिना टेंडर जारी करने, अव्यावहारिक समय-सीमा तय करने और भुगतान में हो रही देरी पर भी आपत्ति जताई गई। उनका कहना है कि इन समस्याओं के समाधान के बिना विकास कार्य प्रभावित होंगे और छोटे एवं मध्यम ठेकेदारों के लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता