Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 20 (हि.स.)। सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की (अप्रैल-जून) पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। बैंक का अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ यानी मुनाफा 49.3 फीसदी बढ़कर 1,659 करोड़ रुपये रहा।
बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि मुख्य रूप से संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार से बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में बढ़ा है। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में बैंक को 1,111 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 10,938 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान अवधि में 8,866.47 करोड़ रुपये थी। बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ और सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (जीएनपीए) घटकर 1.33 फीसदी रह गईं, जो पिछले वित्त वर्ष में 1.97 फीसदी थी। इसी तरह, शुद्ध एनपीए भी घटकर 0.18 फीसदी हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 0.32 फीसदी था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर