Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पुंछ, 17 मई (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी और नशे के दुरुपयोग के खिलाफ चल रही मुहिम के हिस्से के तौर पर पुलिस थाना गुरसाई की एक पुलिस टीम गुरसाई के केरी गलहुट्टा में नियमित नाका चेकिंग कर रही थी तभी एक संदिग्ध व्यक्ति को जांच और पूछताछ के लिए रोका गया। कानून के वैधानिक प्रावधानों के अनुसार की गई तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति के कब्जे से चरस जैसा दिखने वाला लगभग 26.80 ग्राम वजनी पदार्थ बरामद किया।
बरामद सामग्री को मौके पर ही जब्त कर लिया गया और उक्त व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में, पुलिस थाना गुरसाई में एन डी पी एस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईसआर सख्या 55/2026 के रूप में एक मामला दर्ज किया गया है और आगे के संपर्कों और संलिप्तता का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों ने कहा कि जिला पुलिस पुंछ समाज से नशे के खतरे को जड़ से मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है और आम जनता से अपील करती है कि वे नशीले पदार्थों की बिक्री या अवैध नशीली गतिविधियों से संबंधित कोई भी जानकारी सांझा करके पुलिस के साथ सहयोग करें।
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह