Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

श्रीनगर, 18 मई (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्रीनगर के पंथा चौक में श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) यात्री निवास में चल रहे निर्माण कार्यों और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और समीक्षा की।
उपराज्यपाल ने अधिकारियों के साथ बातचीत की और उन्हें प्रगति में तेजी लाने और श्री अमरनाथजी यात्रा शुरू होने से पहले लंबित कार्यों को पूरा करने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बाबा बर्फानी को समर्पित ध्वनि एवं प्रकाश शो की व्यवस्था की भी समीक्षा की।
उपराज्यपाल के साथ एसएएसबी के सीईओ डॉ. मनदीप के. भंडारी, मुकेश गर्ग सदस्य श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, राजीव पांडे डीआइजी सीकेआर, डॉ. जीवी संदीप चक्रवर्ती एसएसपी श्रीनगर, अक्षय लबरू उपायुक्त श्रीनगर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह