Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 17 मई (हि.स.)। अतुल बोरा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। विभाग में जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने राज्य के विकास को गति देने के उद्देश्य से 100 दिन की कार्ययोजना लागू करने की घोषणा की।
पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार काे बीती रात मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समयबद्ध कार्य निष्पादन पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर अतुल बोरा ने कहा कि राज्य के विकास के लिए उपलब्ध निधियों का समुचित और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से जनहितकारी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को बेहतर समन्वय और दक्षता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए 100 दिन के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश