पंजाब के परिवहन बेड़े में शामिल होंगी 1,279 नई बसें
चंडीगढ़, 08 मार्च (हि.स.)। पंजाब सरकार आगामी वर्ष के दौरान रोड़वेज की बसों का बेड़ा बढ़ाएगी। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने रविवार को बजट पेश करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की योजना के अलावाहमारी सरकार अब सार्वज
पंजाब के परिवहन बेड़े में शामिल होंगी 1,279 नई बसें


चंडीगढ़, 08 मार्च (हि.स.)। पंजाब सरकार

आगामी वर्ष के दौरान रोड़वेज की बसों का बेड़ा बढ़ाएगी। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने

रविवार को बजट पेश करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की योजना के अलावाहमारी

सरकार अब सार्वजनिक बस सेवा को और बढ़ाने जा रही है, खासकर

उन इलाकों में जहां बसें कम हैं या भीड़ ज्यादा होती है। अभी 2,267 बसें चल रही हैं और सरकार 1,279 नई बसें जोड़ने वाली

है। इनमें से कुछ बसें पहले ही चल रही हैं और बाकी नवंबर 2026 तक चल जाएंगी।

ये पंजाब में

सर्वाधिक और सबसे बड़ा बस विस्तार होगा। वित्त मंत्री ने बताया कि पीआरटीसी को 670 नई

बसें मिलेंगी और बाकी 609 बसें पनबस में शामिल होंगी। इन

बसों में सुरक्षा और सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी जैसे कम चलने वाले लोग और व्हीलचेयर

यूजर्स आसानी से चढ़ सकें, आग लगने की चेतावनी, रात में रोशनी, एलईडी लाइट,

जीपीएस और सीसीटीवी मतलब जनता को सुरक्षित और अच्छी सेवा मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा