Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कोकराझाड़ (असम), 06 मार्च (हि.स.)। यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) की 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। यह जानकारी पार्टी अध्यक्ष प्रमोद बोड़ो ने आज कोकराझाड़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि यूपीपीएल आगामी चुनाव में अकेले ही मैदान में उतरेगी और किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी अपनी ताकत के दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
बोड़ो ने बताया कि उम्मीदवारों की अंतिम सूची एक-दो दिनों के भीतर जारी कर दी जाएगी। इसके लिए पार्टी के भीतर आवश्यक विचार-विमर्श और प्रक्रिया जारी है।
बीटीआर क्षेत्र में चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और विभिन्न दल अपनी-अपनी रणनीति तय करने में जुटे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश