Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

चेन्नई 02 मार्च (हि.स.)। ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच टकराव के कारण सोमवार को भी चेन्नई हवाई अड्डे से मध्य-पूर्व के देशों के लिए संचालित 15 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
इस संघर्ष के कारण कई मध्य-पूर्वी देशों ने अपने हवाई अड्डे बंद कर दिए हैं। परिणामस्वरूप विभिन्न देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं
इस युद्ध के असर से चेन्नई हवाई अड्डे पर दुबई, बहरीन, अबू धाबी और मस्कट के लिए जाने वाली 28 उड़ानें शनिवार (28 फरवरी) को रद्द कर दी गई थीं। इसके बाद दूसरे दिन भी चेन्नई से मध्य-पूर्व और खाड़ी देशों के लिए उड़ानें रद्द रहीं। चेन्नई से शारजाह, दुबई, कुवैत, अबू धाबी, मस्कट और बहरीन के लिए जाने वाली 17 उड़ानें रद्द की गईं। इसी प्रकार इन देशों से चेन्नई आने वाली 16 यात्री उड़ानें भी रद्द कर दी गईं, जिससे कुल 33 उड़ानें प्रभावित हुईं।
चेन्नई हवाई अड्डे की ओर सोशल मीडिया एक्स पर लिस्ट जारी बताया गया कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में एयरस्पेस बंद होने की वजह से चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हावाई अडे पर 15 उड़ान रद्द हुई हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क कर उड़ान की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV