Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

चेन्नई, 18 मार्च (हि.स.)। चेन्नई मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि तमिलनाडु के डेल्टा जिलों और दक्षिण तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर आज और कल मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा तापमान में भी हल्की गिरावट हो सकती है।
विभाग के अनुसार, 18 मार्च से 20 मार्च तक अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर निचले स्तर पर वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है।
इसी तरह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से लेकर कुमारी समुद्री क्षेत्र तक एक और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर तटीय तमिलनाडु के ऊपर भी एक निम्न स्तर का वायुमंडलीय चक्रवात मौजूद है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV