Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

चेन्नई,08 मार्च (हि.स.)। तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री फारेनहाइट तक अधिक रहने की संभावना है। यह जानकारी चेन्नई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दी है।
केंद्र की विज्ञप्ति के अनुसार, दक्षिण भारत के ऊपर एक निचले स्तर का वायुमंडलीय परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज नीलगिरि जिला और कोयंबटूर जिला के पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में अधिकतर जगहों पर शुष्क मौसम रहने की संभावना है।
इसके अलावा, 9 मार्च को पश्चिमी घाट के जिलों और तमिलनाडु के तटीय जिलों हल्की बारिश , 10 मार्च को दक्षिण तमिलनाडु के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम, 11 मार्च को राज्य के कुछ स्थानों के साथ पुदुचेरी और करैकाल क्षेत्रों में कई जगह हल्की बारिश, 12 और 13 मार्च को दक्षिण तमिलनाडु के तटीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
तमिलनाडु, पुदुचेरी और करैकाल क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान आज सामान्य से लगभग 5 डिग्री फारेनहाइट अधिक रहने की संभावना है। चेन्नई और उसके आसपास के क्षेत्रों में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 99 फारेनहाइट और न्यूनतम तापमान लगभग 77 फारेनहाइट रहने का अनुमान है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV