ऑल इंडिया पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
गुवाहाटी, 07 फ़रवरी (हि.स.)। द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस टी-20 प्रतियोगिता(पूर्वी क्षेत्र), जिसके आयोजन की जिम्मेदारी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमांत, गुवाहाटी को दी गयी थी। शनिवार को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे), मालीगांव के स्टेडियम में भव्य शु
ऑल इंडिया पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन का दृश्य


गुवाहाटी, 07 फ़रवरी (हि.स.)। द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस टी-20 प्रतियोगिता(पूर्वी क्षेत्र), जिसके आयोजन की जिम्मेदारी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमांत, गुवाहाटी को दी गयी थी। शनिवार को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे), मालीगांव के स्टेडियम में भव्य शुभारंभ किया गयाI प्रतियोगिता में एसएसबी के साथ -साथ असम पुलिस, मणिपुर पुलिस एवं पश्चिम बंगाल पुलिस की टीमें भाग ले रही हैI

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसबी के महानिरीक्षक बीके पाल ने अन्य सशस्त्र बलों, स्थानीय प्रशासन एवं मीडिया कर्मियों की उपस्थिति के बीच हर्षोउल्लास के साथ कियाI प्रतियोगिता का फाइनल मैच एवं समापन समारोह गुरुवार को आयोजित किया जाएगाI यह प्रतियोगिता चार अलग-अलग जोन- उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम में आयोजित किया जा रहा है I

चारों जोन का फाइनल मैच 07-08 मार्च को दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली में आयोजित किया जाएगाI मुख्य अतिथि पाल ने अपने उद्घाटन भाषण कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बलकर्मियों में क्रिकेट के प्रति उत्साह, नए खिलाड़ियों का चयन एवं बलों में टीम भावना को प्रगाढ़ बनाना हैI

एसएसबी सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी के उप महानिरीक्षक (प्रशासन) एचबीके सिंह द्वारा सीमांत गुवाहाटी के महानिरीक्षक सुधीर वर्मा का मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्यों तथा रेलवे का स्वागत एवं धन्यवाद दिया I कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक राजीव राणा, नीरज चन्द, वाहिनियों के कमांडेंट एवं बलकर्मी उपस्थित रहेI

हिन्दुस्थान समाचार / देबजानी पतिकर