अमृतसर में पांच किलो हेरोइन बरामद, पाकिस्तानी तस्कर से जुड़े चार गुर्गे गिरफ्तार
चंडीगढ़, 04 फ़रवरी (हि.स.)। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार करके सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। उनके कब्जे से पांच किलो हेरोइन बरामद की गई है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुध
पंजाब पुलिस द्वारा बरामद हेरोइन


चंडीगढ़, 04 फ़रवरी (हि.स.)। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार करके सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। उनके कब्जे से पांच किलो हेरोइन बरामद की गई है।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को चंडीगढ़ में बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सुखचैन सिंह उर्फ मनी, नवदीप सिंह, सुखपाल सिंह और आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। ये सभी निवासी गांव दाओके, अमृतसर के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं, जिनका उपयोग नशीले पदार्थों की ढुलाई के लिए किया जा रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार मुलजिम सीधे तौर पर पाकिस्तान आधारित तस्कर से जुड़े हुए थे, जो अपने गांव दाओके के आसपास सीमा पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप पहुंचा रहे थे, ताकि राज्य में आगे इसकी सप्लाई की जा सके।

उन्होंने बताया कि सीआई अमृतसर को एक विशेष सूचना मिली थी कि मुलजिम सुखचैन सिंह उर्फ मनी अपने साथियों की मदद से राज्य में नशा तस्करी का मॉड्यूल चला रहा है और उसे हाल ही में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन की एक बड़ी खेप मिली है, जिसे वे अमृतसर के गांव काला घनूपुर के नजदीक सदा गांव में दूसरी पार्टियों को पहुंचाने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने सदा गांव अमृतसर के नजदीक बाईपास रोड पर नाका लगाया और चारों संदिग्धों को रोक लिया तथा उनके कब्जे से हेरोइन की खेप बरामद की। डीजीपी ने कहा कि नेटवर्क के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

---------------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा