सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' ठप, अमेरिका और ब्रिटेन में हजारों यूजर प्रभावित
सैन फ्रांसिस्को, 16 फरवरी (हि.स.)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ''एक्स'' रविवार को अमेरिका और ब्रिटेन में हजारों यूज़र्स के लिए अचानक ठप हो गया, जिससे लोगों को लॉगिन करने, पोस्ट देखने और अपडेट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आउटेज ट्रैक करने वाल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' ठप, अमेरिका और ब्रिटेन में हजारों यूजर प्रभावित


सैन फ्रांसिस्को, 16 फरवरी (हि.स.)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' रविवार को अमेरिका और ब्रिटेन में हजारों यूज़र्स के लिए अचानक ठप हो गया, जिससे लोगों को लॉगिन करने, पोस्ट देखने और अपडेट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउन-डिटेक्टर के अनुसार, पूर्वी समयानुसार सुबह करीब 8:24 बजे तक प्लेटफॉर्म से जुड़ी समस्याओं की 23 हजार से अधिक रिपोर्ट दर्ज की गईं। यह आंकड़े यूजर्स द्वारा भेजी गई शिकायतों पर आधारित होते हैं, इसलिए प्रभावित लोगों की वास्तविक संख्या इससे अलग हो सकती है।

संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन में बड़ी संख्या में यूजर्स ने सेवा बाधित होने की जानकारी दी। कई लोगों ने फीड लोड न होने और संदेश पोस्ट करने में विफलता की शिकायत की।

कंपनी की ओर से फिलहाल आउटेज के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। हालांकि तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की दिक्कतें सर्वर समस्या, नेटवर्क बाधा या सिस्टम अपडेट के दौरान भी सामने आ सकती हैं।

फिलहाल सेवा बहाली की स्थिति पर यूजर्स और विशेषज्ञों की नजर बनी हुई है।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय