आदिवासी कोऑर्डिनेशन कमेटी चीफ इलेक्शन कमिश्नर को पत्र भेजा
आसनसोल, 16 फ़रवरी (हि. स.)। आल आदिवासी कोऑर्डिनेशन कमेटी (आसनसोल दुर्गापुर) की ओर से सोमवार को डीएम के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजा गया। इस बारे में जानकारी देते हुए मोतीलाल सोरेन ने बताया कि इन दिनों पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटे
डीएम  बाहर खड़े आदिवासी समुदाय के लोग


आसनसोल, 16 फ़रवरी (हि. स.)। आल आदिवासी कोऑर्डिनेशन कमेटी (आसनसोल दुर्गापुर) की ओर से सोमवार को डीएम के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजा गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए मोतीलाल सोरेन ने बताया कि इन दिनों पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव डिविजन (एसआईआर) की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया में पश्चिम बंगाल सहित जिले के बहुत से आदिवासी समुदाय के लोगों का नाम जागरूकता के अभाव में मतदाता सूची से कटने की संभावना है। इसका कारण यह है कि आदिवासी समुदाय अशिक्षित, आर्थिक रूप से गरीब तथा जागरूकता का अभाव होने के कारण उनके पास दस्तावेजों की कमी है। यहां तक की अधिकांश आदिवासी गांव अपने वोटिंग राइट्स के प्रति भी सचेतन नहीं है। इसलिए प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि आदिवासी गांव के पार्षद के प्रमाण पत्र को भी दस्तावेज के रूप में ग्रहण किया जाय। जिससे आदिवासी समुदाय के लोग अपने मतगणना के अधिकार से वंचित न हो, आदिवासी समुदाय के लोगों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजा तथा इसकी कॉपी राज्य के मुख्यमंत्री के पास भी भेजी गई।

इस मौके पर जनार्दन कोरा, भरत प्रसाद खेरवार, वेद प्रकाश गॉड, सबीना मांडी आदि मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा