Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बागलकोट, 10 दिसंबर (हि.स.)। कर्नाटक के बागलकोट जिले के मुधोल तालुक में बंतानूर क्रॉस के पास कल देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में
तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि बंतानूर क्रॉस के पास सीमेंट से लदे वाहन की एक अन्य लॉरी से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों
वाहन पूरी तरह से चकनाचूर हो गये और चार लोग वाहन में फंस गए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन
तक चार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर बागलकोट एसपी सिद्धार्थ गोयल भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना के बाद जाम लग गया, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। इस संबंध में लोकपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश महादेवप्पा