Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

काठमांडू, 20 जुलाई (हि.स.)। बांग्लादेश के 9 इस्लामिक धर्मगुरु के नेपाल आने के बाद से सुरक्षाबल सतर्क हो गए हैं। हालांकि, उनके नेपाल दौरे के उद्देश्य के बारे में अभी तक आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। साथ ही उनके दौरे का कार्यक्रम भी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के इमिग्रेशन विभाग के अनुसार बांग्लादेश के 9 इस्लामिक धर्मगुरु बीती रात करीब 9 बजे बटिक एयर की ओडी-182 (कुआलालंपुर–काठमांडू) उड़ान से नेपाल पहुंचे। इन सभी ने 30 दिनों का पर्यटक वीजा लिया है। इमिग्रेशन विभाग के मुताबिक उनका नेपाल प्रवास लगभग दो सप्ताह का रहने की संभावना है। नेपाल पहुंचे इस्लामिक धर्मगुरुओं में मोहम्मद अक्कास अली, अमीनुल इस्लाम, मोहम्मद मुस्ताफिजार रहमान, मोहद गोलाम मोस्तोफा, मोहम्मद मोक्लासुर रहमान, एकेएम मोनिरुज्जमान लावलु, सैयद शौकत अली, मोहम्मद मोन्सुर रहमान और मोहम्मद अनिसुर रहमान हैं।
नेपाल पुलिस के प्रति आतंकवाद सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अचानक उनके बिना किसी कार्यक्रम में आने की वजह से पुलिस का विशेष ब्यूरो उन पर निगरानी रखे हुए हैं। नेपाल के सुरक्षाबलों को यह आशंका है कि खुली सीमा का फायदा उठाते हुए वे भारत में प्रवेश कर सकते हैं। इसलिए सभी सीमावर्ती जिलों के सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास