घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
अमेठी, 19 जुलाई (हि.स.)। अमेठी जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर मजरे मुहीबसाह गांव में एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट
अस्पताल के बाहर लगी भीड़


अमेठी, 19 जुलाई (हि.स.)।

अमेठी जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर मजरे मुहीबसाह गांव में एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

केशवपुर मजरे मुहीबसाह निवासी प्रियांशु (26) ने रविवार शाम लगभग 7 से 8 बजे के बीच घर के कमरे में कपड़े के सहारे फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसकी मां घर से सब्जी का मसाला खरीदने के लिए दुकान गई थीं। पास की दुकान पर मसाला नहीं मिलने के कारण वह दूसरी दुकान पर चली गईं। वापस लौटने पर उन्होंने रसोईघर में बेटे को फंदे से लटका देखा और शोर मचाया।

मां की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, प्रियांशु मानसिक बीमारी से पीड़ित और उसका उपचार चल रहा था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था तथा अपनी मां के साथ ननिहाल केशवपुर में रहता था। परिवार का मूल निवास प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र में बताया गया है।

संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी