जालौन में पुलिस ने नष्ट की 467 लीटर अवैध कच्ची शराब, विभिन्न जगहों से हुई थी बरामद
उरई, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की जालौन पुलिस अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोंच कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2024 में आबकारी अधिनियम के विभिन्न मामलों में बरामद की गई कच्ची शराब का न्यायालय के आद
शराब नष्टीकरण कि कार्यवाही करती पुलिस


उरई, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की जालौन पुलिस अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोंच कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2024 में आबकारी अधिनियम के विभिन्न मामलों में बरामद की गई कच्ची शराब का न्यायालय के आदेश पर रविवार का नष्टीकरण कराया। पुलिस की मौजूदगी में कुल 467 लीटर अवैध कच्ची शराब को नष्ट किया गया।

यह कार्रवाई रविवार को कोंच कोतवाली क्षेत्र के पहाड़गांव कैलिया बाईपास रोड पर की गई। नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस टीम ने निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अवैध शराब को नष्ट कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नष्ट की गई शराब वर्ष 2024 में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 37 मुकदमों में बरामद की गई थी। इन मामलों में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब जब्त की थी, जिसे न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद नष्टीकरण के लिए सुरक्षित रखा गया था। नष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी एवं आवश्यक अभिलेखीय कार्रवाई भी कराई गई, ताकि कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी और नियमानुसार संपन्न हो सके।

क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर इस कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा