उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख बनाए गए प्रशासक, आदेश जारी
लखनऊ, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की याेगी सरकार ने ग्राम प्रधानों व जिला पंचायत अध्यक्षों की तरह ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में रविवार को सभी 826 ब्लॉक प्रमुखों की प्रशासक के तौर पर नियुक्ति का आदेश भी जारी क
मुख्यमंत्री योगी ने  उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुख्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया;


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


लखनऊ, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की याेगी सरकार ने ग्राम प्रधानों व जिला पंचायत अध्यक्षों की तरह ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में रविवार को सभी 826 ब्लॉक प्रमुखों की प्रशासक के तौर पर नियुक्ति का आदेश भी जारी कर दिया।

प्रदेश में यह पहली बार है जब सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाया है। पंचायती राज विभाग के मुताबिक, ब्लॉक प्रमुखों की पहली बैठक 20 जुलाई 2021 को हुई थी। ऐसे में रविवार को पांच वर्ष का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

प्रशासक सिर्फ सामान्य रूटीन काम ही निपटाएंगे

जारी आदेश के अनुसार, प्रशासक बने ब्लॉक प्रमुख सिर्फ सामान्य रूटीन काम ही करेंगे और किसी प्रकार का नीतिगत निर्णय नहीं लेंगे। अगर कोई नीतिगत मामला आता है तो क्षेत्र पंचायत संबंधित प्रस्ताव अपने जिले के जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजेंगे। इस प्रकार नीतिगत प्रस्तावों पर शासन स्तर पर ही अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह