Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बिजनौर, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना शेरकोट नगर के मोहल्ला रायजादा में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
मोहल्ला रायजादा निवासी रिहान की डेढ़ वर्षीय पुत्री घर की छत पर अपने दादा के साथ खेल रही थी। इसी दौरान खेलते समय वह अचानक असंतुलित होकर सीढ़ियों से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया | बच्ची के अंतिम संस्कार के दौरान एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब परिवार का पालतू कुत्ता भी जनाजे के पीछे-पीछे कब्रिस्तान तक पहुंचा और अंतिम रस्मों के दौरान वहीं बैठा रहा। बताया गया है कि कुत्ते को बच्ची अपने पापा के साथ बिस्कुट खिलाती थी, आज शमशान में कुत्ते को बिस्कुट खाने को दिया गया पर कुत्ते ने कुछ नही खाया बल्कि दाफिना के बाद सभी के साथ वापस लौटा | लोगों ने इसे बेजुबान जानवर की वफादारी और लगाव का प्रतीक बताया।-----------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र