शैलेश कुमार झा ने 57वां बार रक्तदान कर पीड़ित को जीवनदान दिया
सहरसा, 19 जुलाई (हि.स.)। आजाद युवा विचार मंच के बैनर तले गंगा अस्पताल में भर्ती अत्यंत ही जरुरतमंद डिलिवरी पेशेंट, दुर्गेश दास की पुत्री के जीवन बचाने हेतु शैलेश कुमार झा ने अपने जीवन काल का 57वां रक्तदान किया।एक छोटे से दुकान मे मजदूरी करनेवाले दु
रक्तदान


सहरसा, 19 जुलाई (हि.स.)। आजाद युवा विचार मंच के बैनर तले गंगा अस्पताल में भर्ती अत्यंत ही जरुरतमंद डिलिवरी पेशेंट, दुर्गेश दास की पुत्री के जीवन बचाने हेतु शैलेश कुमार झा ने अपने जीवन काल का 57वां रक्तदान किया।एक छोटे से दुकान मे मजदूरी करनेवाले दुर्गेश दास अपनी बेटी हेतु रक्त के लिए कई दिनों से परेशान थे।डाक्टरों द्वारा डिलिवरी के लिए रक्त कि अत्यंत आवश्यकता बतलाई गई थी।

आजाद युवा विचार मंच को सुचना मिलते ही मंच के रक्तवीर शैलेश कुमार झा ने रक्त अधिकोष सहरसा में अपना रक्तदान किया।रक्तदान करते हुए शैलेश कुमार झा ने कहा कि, रक्तदान कोई कार्यक्रम नहीं अपितु यह एक जागरुकता अभियान है ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए आगें आए।जिनसे किसी भी जरुरतमंद एवं एक्सिडेंटल मरीज कि जान बचाई जा सके।रक्तदान कार्यक्रम में मंच के सुर्य प्रकाश झा, मृत्युंजय झा छोटे, राजीव कुमार गुप्ता, प्रणव प्रेम, संजीव कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार