Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बलरामपुर, 19 जुलाई (हि.स.)।जनपद पंचायत रामचंद्रपुर परिसर में नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर की दुकानों को लीज पर आबंटित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इच्छुक आवेदकों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आज रविवार को जनपद पंचायत ने इस संबंध में आवेदन की तिथि और प्रक्रिया की जानकारी जारी की।
जनपद पंचायत के सीईओ रणवीर साय ने बताया कि व्यावसायिक परिसर की दुकान क्रमांक 1 से 5 तक निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार लीज पर आबंटित की जाएंगी।
आवेदन पत्र 20 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन शाम 5:30 बजे तक जनपद पंचायत कार्यालय रामचंद्रपुर (रामानुजगंज) में जमा किए जा सकेंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
जनपद पंचायत ने इच्छुक आवेदकों से समय-सीमा के भीतर आवेदन जमा करने की अपील की है। विस्तृत जानकारी के लिए जनपद पंचायत कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय