Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जांजगीर-चांपा, 19 जुलाई (हि. स.)। जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अकलतरा पुलिस ने रविवार काे बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम तरौद में जुआ खेल रहे नाै आरोपिताें को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपिताें के कब्जे से कुल 29 हजार रुपये नकद और ताश की पत्तियां बरामद की हैं। सभी आरोपिताें के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अकलतरा पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम तरौद में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना अकलतरा पुलिस ने मौके पर दबिश दी।
रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 9 जुआरियाें को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 29 हजार रुपये नगद और ताश की गड्डियां बरामद की गईं। इसके बाद सभी आरोपिताें को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपिताें में चित्र विजय सिंह (42 वर्ष) निवासी जोगीडिपा थाना मुलमुला, उमाशंकर साहू (37 वर्ष) निवासी किरारी थाना अकलतरा, विनोद कुमार पाटले (50 वर्ष) निवासी अमरताल थाना अकलतरा, अरविंद कुमार यादव (40 वर्ष) निवासी मुड़पार चौकी नैला थाना जांजगीर, पवन कुमार जोगी (40 वर्ष) निवासी मुरलीडीह, कुमार गौरव नोरगे (40 वर्ष) निवासी मुरलीडीह, अजय रात्रे (30 वर्ष) निवासी मुरलीडीह थाना मुलमुला, एकलव्य दिनकर (21 वर्ष) निवासी मुरलीडीह थाना मुलमुला तथा फिरथ सूर्यवंशी (32 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 15 अकलतरा शामिल हैं।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं थाना अकलतरा के पुलिस स्टाॅफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT