Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रायगढ़, 19 जुलाई (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस क्लब ने रविवार को शासकीय बालिका छात्रावास, परसकोल परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रावास परिसर में 51 पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व, पौधों की देखभाल और हरियाली बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई।
लायंस क्लब के सदस्यों ने छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा के लिए टी-गार्ड लगाने की अपील की, ताकि पौधे सुरक्षित रहकर भविष्य में बड़े वृक्ष का रूप ले सकें।
लायन ऋषि अग्रवाल ने कहा कि, पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना क्लब का प्रमुख उद्देश्य है। वहीं क्लब अध्यक्ष लायन संजय अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति यदि पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सकेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान