ओडिशा के राज्यपाल ने मंगल पांडेय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
भुवनेश्वर, 19 जुलाई (हि.स.)। ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपटि ने महान क्रांतिकारी मंगल पांडेय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय का साहस और देशभक्ति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अमिट स्थान रखत
राज्यपाल डा हरिबाबू  कंभमपटी   फाइल फोटो


भुवनेश्वर, 19 जुलाई (हि.स.)। ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपटि ने महान क्रांतिकारी मंगल पांडेय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय का साहस और देशभक्ति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अमिट स्थान रखती है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि मंगल पांडेय का निडर व्यक्तित्व और औपनिवेशिक शासन के खिलाफ उनका संघर्ष देश में स्वतंत्रता की पहली चिंगारी बना, जिसने आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनका बलिदान और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

डॉ. कंभमपटि ने कहा कि मंगल पांडेय की विरासत हमें राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण, साहस और त्याग की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो