Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पलामू, 19 जुलाई (हि.स.)। जिले के सतबरवा प्रखंड के रबदा गांव के फुलवरिया टोला निवासी प्रदीप कुमार सिंह से लोहरदगा सांख्यिकी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 40 हजार रुपये ठगी कर लेने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है।
फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर दिखाते हुए प्रदीप ने बताया कि रांची के अशोक नगर में स्थित फ्रंटलाइन एक्स सर्विसमैन ब्यूरो में उससे नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए गए। प्रदीप ने पैसे देते समय एक फोटो भी खींचा है। फर्जी ज्वाइनिंग लेटर में प्रतिवर्ष ०1 लाख 65000 रुपये मानदेय मिलने का जिक्र किया गया है।
प्रदीप ने बताया कि 2025 मार्च माह के प्रथम सप्ताह में पहले ०1 लाख 70 हजार एवं ज्वाइनिंग लेटर देते समय 70 हजार रुपए दिये थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।
प्रदीप के अनुसार फ्रंटलाइन एक्स सर्विसमैन के एचआर विजय सिन्हा हैं। नौकरी दिलाने की बात सुनकर उत्सुकतावश वहां पर पहुंचा था। बातों में विजय ने उलझाकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उस समय पैसे नहीं रहने पर मुझे नाम और नंबर दिया गया। कुछ दिन बाद पैसे लेकर पहुंचा।
शुरुआत में एक लाख ७० हजार और देने के बाद विजय सिन्हा ने लोहरदगा सांख्यिकी विभाग का ज्वाइनिंग लेटर दिया था। लोहरदगा में योगदान देने पहुंचने पर वहां से यह कहकर वापस भेज दिया गया कि उससे धोखाधड़ी करके नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर ली गई है। यहां कोई जॉब वैकेंसी नहीं निकली है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार