Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

धनबाद, 19 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नई दिल्ली) और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रांची) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), धनबाद की ओर से रविवार को मंडल कारा धनबाद में जेल अदालत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
डीएलएसए के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुसार टोपनो ने बताया कि जेल अदालत में बंदियों के लंबित मामलों की सुनवाई की गई। वहीं आयोजित मेडिकल कैंप में सदर अस्पताल धनबाद के चिकित्सकों की टीम ने 127 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ राजीव सिंह के नेतृत्व में सर्जरी विशेषज्ञ डॉ प्रभात कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ अंजना कुमारी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ हरेंद्र कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा मनोरोग काउंसलर अभिशिक्ता मुखर्जी ने बंदियों की जांच की।
इस अवसर पर जेलर दिनेश कुमार, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ कुमार विमलेन्दु, डेप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक नीरज गोयल, कन्हैयालाल ठाकुर, स्वाति कुमारी, शैलेंद्र झा, पारा लीगल वॉलंटियर अंशुल कुमार सहित जेल प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार झा