Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

खूंटी , 19 जुलाई (हि.स.)। लगातार हो रही बारिश के कारण जरियागढ़ निवासी अम्बिका प्रसाद शर्मा का जर्जर मकान शनिवार की रात गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा देवी और भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी जगरनाथ साहू ने घटनास्थल पहुंचकर क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण किया।
साथ ही पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
निरीक्षण के दौरान विनय गुप्ता ने संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता, उचित मुआवजा और आवश्यकता के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत करने की मांग की।
भाजपा नेताओं ने प्रशासन से त्वरित सर्वेक्षण कर राहत सामग्री, आर्थिक सहायता और सुरक्षित आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि प्रभावित परिवार को जल्द राहत मिल सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा