सहरसा में लगेंगे देशभक्त चन्द्रशेखर आजाद की आदमकद प्रतिमा,प्रतिमा जयपुर में बनकर तैयार
सहरसा, 19 जुलाई (हि.स.)। देश की आजादी हेतु सर्वस्व न्यौछावर करने वाले पंडित चंद्रशेखर आजाद इतिहास के पन्नों सदैव अमर है और अनंतकाल तक बनें रहेगें। इन महान शहीद के स्वर्णिम इतिहास को आने वाला भावी पीढ़ियों को स्मरण कराने हेतु उनकी आदमकद प्रतिमा पूर्
प्रतिमा चंद्रशेखर आज़ाद


सहरसा, 19 जुलाई (हि.स.)। देश की आजादी हेतु सर्वस्व न्यौछावर करने वाले पंडित चंद्रशेखर आजाद इतिहास के पन्नों सदैव अमर है और अनंतकाल तक बनें रहेगें। इन महान शहीद के स्वर्णिम इतिहास को आने वाला भावी पीढ़ियों को स्मरण कराने हेतु उनकी आदमकद प्रतिमा पूर्व विधायक आलोक रंजन ने बनवायें हैं।

मकराना मार्वल में बनाएं गए इस स्टैच्यू का निर्माण जयपुर शैली में हुआ। इनकी शुद्धता की गारंटी है।इस प्रतिमा का निर्माण चैनपुर निवासी प्रसिद्ध चित्रकार अरविन्द ठाकुर ने की है।इनके द्वारा बनाये गये देवी देवताओ की मूर्ति सहित बिहार के कई शहरों में महापुरुषों की भी मूर्ति जयपुर निर्मित लगायें हैं।

श्री ठाकुर ने बताया कि जयपुर से रवाना हुए आजाद जी की प्रतिमा शीध्र ही सहरसा में स्थापित होंगे।वही डा आलोक रंजन ने बताया कि पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर 23 जुलाई को प्रतिमा स्थापित करने की योजना बनाई गई थी किंतु अपरिहार्य कारणों से प्रतिमा स्थापित होने की तिथि में बदलाव किया गया है।उन्होने कहा मुर्ति पहुंचने के उपरांत इसकी स्थापना की तिथि घोषित किए जाएंगे।ज्ञात हो कि महान व प्रसिद्ध मूर्तिकार अरविंद ठाकुर द्वारा अयोध्या में बने राममंदिर के बाहर गेट पर पिंक पत्थर में मूर्ति बनाई गई है।इसके साथ साथ अयोध्या के पूरे शहर में दर्जनो आकर्षक चित्रकारी उनके द्वारा बनाया गया है।

उन्होने बताया कि उनके द्वारा अयोध्या में रामकथा प्रकोष्ठ भी निर्माणाधीन है जो विगत दो वर्ष मे तैयार होने की उम्मीद है।उन्होने बताया रामकथा प्रकोष्ठ में रामायण आधारित सभी पात्र, स्थान के साथ साथ मिथिला के ऋषि मुनि संत महात्माओं की भव्य प्रतिमा सहित कारसेवकों का भी नाम अंकित किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार