मुरादाबाद में 50 खिलाड़ियों ने उत्तीर्ण की ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा
मुरादाबाद, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में लाजपत नगर स्थित थापा ताइक्वांडो एकेडमी में जिला स्तरीय ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। इस परीक्षा में थापा ताइक्वांडो एकेडमी के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने परीक्षा उत्त
ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा पास करने वाले खिलाड़ी।


मुरादाबाद, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में लाजपत नगर स्थित थापा ताइक्वांडो एकेडमी में जिला स्तरीय ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। इस परीक्षा में थापा ताइक्वांडो एकेडमी के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव शाहवेज़ अली ने बताया कि यह परीक्षा यलो बेल्ट, ग्रीन बेल्ट, ग्रीन वन, ब्लू बेल्ट, ब्लू वन बेल्ट, रेड बेल्ट व रेड वन बेल्ट के लिए कराई गई। जिसमें इन सभी खिलाड़ियों ने कलर बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिसमें येलो बेल्ट की परीक्षा में अद्विक गुप्ता, अथर्व रस्तोगी, देवांशी रस्तोगी, रुद्र प्रताप, सिदरा नईम, वैष्णवी सागर, यशिका चड्ढा, सिद्धि मेहरोत्रा, मुदित मेहरोत्रा, माव्या उत्तीर्ण रहीं।

ग्रीन बेल्ट में आन्या दत्ता, आशना चावला, अयांश रस्तोगी, चैतन्य शर्मा, गौरांग गुप्ता, मयंक कुमार, नमिश रुहेला, नव्या रुहेला, परी रुहेला, हितांशी आर्या, ग्रीन वन बेल्ट में आरुष शर्मा, अध्यांश सिंह, अक्षरा गौतम, आयुष शर्मा, गर्वित अरोड़ा, खुशी रुहेला, मारिया अम्मर, नैतिक पासी, ब्लू बेल्ट में अर्नव सक्सेना, गुरकीरत सिंह, कनिका मेहरोत्रा, कृष्णया आनंद, मोहम्मद ईमाद, श्रीनिका टंडन, ब्लू वन बेल्ट में अनुषा पराशर, सिद्धार्थ कुमार, अनिश्का अग्रवाल, रेड बेल्ट में अक्षय बाजपाई, प्रतिभा बाजपेई, प्रभात सिंघल उत्तीर्ण रहीं। परीक्षक में राष्ट्रीय रेफरी सुमित शर्मा, केशव थापा ने उपस्थित रहे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल