वरिष्ठ भाजपा नेता तागाक ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र
इटानगर, 08 जून (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता ताई तागाक ने सोमवार को इटानगर स्थित विधानसभा सचिवालय में रिटर्निंग अधिकारी तादार मीना के समक्ष अरुणाचल प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल
वरिष्ठ भाजपा नेता तागाक ने राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया


इटानगर, 08 जून (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता ताई तागाक ने सोमवार को इटानगर स्थित विधानसभा सचिवालय में रिटर्निंग अधिकारी तादार मीना के समक्ष अरुणाचल प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

तागाक के साथ मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उपमुख्यमंत्री चोना मीन, गृह मंत्री मामा नाटुंग, शिक्षा मंत्री पासांग दोरजी सोना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कालिंग मोयोंग असम सरकार के मंत्री अशोक सिंघल, कई विधायक, इटानगर नगर निगम की मेयर लिखा नारी और बड़ी संख्या में भाजपा नेता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

नामांकन समारोह में सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से ज़बरदस्त समर्थन देखने को मिला, जिसमें वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी और निर्वाचित प्रतिनिधि बड़ी संख्या मंप एकत्रित हुए।

एक अनुभवी भाजपा नेता, तागाक कई वर्षों से पार्टी से जुड़े हुए हैं और राज्य में इसके संगठनात्मक आधार को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हें अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक माना जाता है और उन्होंने वर्षों से पार्टी के भीतर विभिन्न जिम्मेदारियां संभाली हैं।

राज्यसभा सीट के लिए चुनाव इसलिए आवश्यक हो गया है क्योंकि वर्तमान सांसद नबाम रेबिया का कार्यकाल 23 जून को समाप्त हो रहा है। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 18 जून को होगा। 60 सदस्यीय अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा के पास भारी बहुमत होने के कारण, तागाक की चुनाव में जीत की प्रबल संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी