Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जयपुर, 05 जून (हि.स.)। राज्य सरकार के लक्ष्यों की प्राप्ति और जयपुर वासियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जयपुर विकास प्राधिकरण
द्वारा 8 जून से जोनवार विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन के लंबित कार्यों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि प्राधिकरण बकाया लीज मय ब्याज की प्राप्ति के लिए 8 जून से 29 जुलाई तक नागरिक सेवा केन्द्र में जोनवार कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में लंबित प्रकरणों के साथ-साथ नवीन प्रकरणों का भी मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। शिविरों में बकाया लीज (मय ब्याज) वसूली के लिए मांग पत्र जारी किए जाएंगे,जिन प्रकरणों में मांग पत्र जारी होने के बावजूद राशि जमा नहीं की गई है, उनमें पीडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करवाकर कुर्की की कार्यवाही की जाएगी तथा जेडीए की विभिन्न योजनाओं में स्वत: निरस्त हुए भूखंडों को चिह्नित कर उन्हें नीलामी पोर्टल पर दर्ज करवाने की कार्यवाही की जाएगी। इसी के साथ ही जोन में उपलब्ध अल्पयावधि किराए या लीज की संपत्तियों और भूखंडों का पूरा विवरण जेडीए रेन्टल प्रॉपर्टी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करवाया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश