जींद : जिला कारागार में निगरानी टावर में गिरने से वार्डन की मौत
रात का जेल की निगरानी के टावर डयूटीरत था वार्डन
मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन।


जींद, 16 जून (हि.स.)। जिला कारागार में निगरानी टावर में गिरकर सोमवार रात को एक जेल वार्डन की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मंगलवार को पुलिस ने मृतक जेल वार्डन के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को साैंप दिया है।

गांव कन्हेली निवासी परमजीत (47) जिला कारागार में जेल वार्डन के पद पर कार्यरत था। वह सोमवार शाम को छह से रात दस बजे डयूटी पर जेल के वाच टावर नबर तीन पर गया था। जिसकी संदिग्ध हालात में टावर मे गिरकर मौत हो गई। घटना का रात को उस समय पता चला जब डयूटी बदलने पर दूसरा जेल वार्डन कुशलपाल टावर पर पहुंचा। जब उसने टावर के गेट को खोला तो परमजीत खून से लथपथ पड़ा हुआ था। सिर में चोट लगी थी। सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक दीपक, उपाधीक्षक सुरंेद्र तथा अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। बाद में सिविल लाइन थाना पुलिस फोरंेसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। मृतक की 23 साल नौकरी हो चुकी थी। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि मृतक जेल वार्डन के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सांैप दिया है। टावर के अंदर सीढियों से गिर कर वार्डन की मौत हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा