Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जींद, 16 जून (हि.स.)। जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से आठ नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार नशा तस्करों से नशा नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने मंगलवार को बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए नरवाना की एक टीम सहायक उपनिरीक्षक शमशेर सिंह के नेतृत्व में चमेला कालोनी नरवाना से गौशाला की तरफ गश्त कर रही थी। तभी रेलवे लाइन के नजदीक झाडिय़ों में कुछ संदिग्ध युवक बैठे दिखाई दिए। जिस पर सीआईए टीम ने तत्परता से कारवाई करते हुए सातों आरोपितों को काबू कर लिया। पुलिस ने उनके पास से सात ग्राम हैरोइन, पांच लाइटर, चार सिल्वर पन्नी, चिट्टा पीने वाला 50 का नोट बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में नशा तस्करों ने अपनी पहचान गली नंबर दो कोट का टिब्बा मानसा (पंजाब) निवासी विक्की, गली नंबर चार वीर नगर मानसा (पंजाब) निवासी संजय, गली नंबर दो मानसा निवासी जसप्रीत, लल्लुआना रोड कोट का टिब्बा मानसा (पंजाब) निवासी सुल्तान, राजदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, सागर के रूप में बताई। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
नशा बेचने वाली महिला काबू
थाना सदर जींद के प्रभारी मनीष ने बताया कि सीआईए स्टाफ सफीदों की टीम खोखरी-बोहतवाला मार्ग पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव बोहतवाला निवासी सुखजिंद्र को गिरफ्तार किया था। आरोपित सुखजिंद्र ने पूछताछ में बोहतवाला के ही संतोष का नाम लिया। पुलिस ने आरोपित महिला संतोष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की आमजन से अपील हैकि नशा तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा