Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

-डीएलएफ द डहलियाज में मधुसूदन केला ने खरीदा 8044 वर्ग फुट का अपार्टमेंट
-कीमत मुंबई के मालाबार हिल के बराबर
गुरुग्राम, 16 जून (हि.स.)। गोल्फ कोर्स रोड पर डीएलएफ के अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट द डहलियाज में एक निवेशक ने 121 करोड़ रुपये में फ्लैट खरीदा है। यह सौदा गुरुग्राम की अब तक की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डील में शामिल हो गया है। गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित डीएलएफ की द कैमेलियाज सोसायटी में देश के कई बड़े बिजनेसमैन व सेलिब्रिटी के फ्लैट हैं।
गुरुग्राम में यह फ्लैट शेयर बाजार के बड़े निवेशक और एमके वेंचर्स कैपिटल के फाउंडर मधुसूदन केला ने खरीदा है। उन्होंने टावर-वन की 20वीं मंजिल पर स्थित 8044 वर्ग फुट का अपार्टमेंट लिया है, जिसमें 1810 वर्ग फुट की बालकनी भी शामिल है। कारपेट एरिया के हिसाब से इस फ्लैट की दर 1.93 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट बैठती है। मधुसूदन केला को फ्लैट के साथ बेसमेंट में पांच कारों की पार्किंग अलॉट की गई हैं। इस प्रॉपर्टी की कुल कीमत 120.71 करोड़ रुपये है। बेचने, खरीदने वाली पार्टी की ओर से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी के मुंबई के मालाबार हिल और दिल्ली के लुटियंस जोन के बराबर रेट हैं। बता दें कि गुरुग्राम में काफी नामी हस्तियों, वीआईपी, सेलिब्रिटी की प्रॉपर्टी हैं। पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने भी एक साल पहले यहां पर 69 करोड़ में फ्लैट खरीदा था।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर