Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जोधपुर, 11 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान जोधपुर की लोक साहित्य पर विशेष बैठक हेगडेवार भवन संघ कार्यालय सरदारपुरा में संपन्न हुई।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अखिल भारतीय लोक साहित्य प्रमुख प्रो. (डॉ) अन्ना राम शर्मा ने बैठक ली। डॉ लक्ष्मण सिंह गड़ा को जोधपुर लोक साहित्य प्रमुख का प्रभार एवं डॉ राजेंद्र सिंह बारहठ संवलीशरण एवं रतन सिंह चांपावत महावीर सिंह को एक टीम के रूप में कार्य करने के दिशा निर्देश दिए।
बैठक में लोक साहित्यकारों की सूची बनाना, संपर्क साधना, उनके कृतित्व का संकलन करना, सभी लोक साहित्यकारों को एक मंच पर आमंत्रित करना, लोक मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी अक्टूबर नवंबर में लोकगीत प्रतियोगिता आयोजित करवाना, अपने आसपास के लोकगीत, संस्कार गीत गायक, लोक कवियों से संबंध स्थापित करना, लोक साहित्य की संस्थाएं, लोक कलाओं की संस्थाओं की सूची बनाना आदि के निर्देश दिए गए।
बैठक में संभाग सह संयोजक विक्रम सिंह शेखावत, महानगर अध्यक्ष अजीत सिंह भाटी, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह राजपुरोहित, महामंत्री चंद्रवीर समरस, भवानी सिंह खींची भी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश