Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जम्मू,, 11 जून (हि.स.)।
आरएस पुरा के मीरां साहिब कस्बे में लगातार बिजली कटौती के विरोध में मानवाधिकार कार्यकर्ता ओम प्रकाश खजूरिया और वरुण शर्मा की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मीरां साहिब में स्थित ग्रिड स्टेशन गत वर्ष अगस्त में आई बाढ़ की चपेट में आने के बाद से बंद पड़ा हुआ है।
इसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति दूसरे ग्रिड स्टेशन पर निर्भर है जिस पर अतिरिक्त भार पड़ने के कारण मीरां साहिब ब्लॉक के अधीन आने वाले इलाकों में नियमित और सुचारु बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बार-बार बिजली कटौती से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जम्मू-आरएस पुरा सड़क मार्ग को बंद कर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति के लिए बिजली विभाग और सरकार की नीतियां जिम्मेदार होंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता