71 लाख की बाढ़ सुरक्षा परियोजना का शुभारंभ, जसरोटिया ने जनदरबार में सुनी जनता की समस्याएं
कठुआ, 11 जून (हि.स.)। बाढ़ से बचाव और ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए भाजपा विधायक राजीव जसरोटिया ने गुरूवार को जखोल में उज्ज नदी के किनारे 71 लाख की लागत से बनने वाली बाढ़ सुरक्षा परियोजना का उद्घाटन किया। इस
Flood protection project worth ₹71 lakh launched; Jasrotia listens to public grievances at 'Jan Darbar'.


कठुआ, 11 जून (हि.स.)। बाढ़ से बचाव और ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए भाजपा विधायक राजीव जसरोटिया ने गुरूवार को जखोल में उज्ज नदी के किनारे 71 लाख की लागत से बनने वाली बाढ़ सुरक्षा परियोजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना का उद्देश्य मानसून के दौरान बाढ़ और कटाव से कृषि भूमि व बस्तियों को सुरक्षित करना है।

इस अवसर पर जसरोटिया ने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दे रही है, जिससे लोगों की जीवन गुणवत्ता में सुधार हो सके। उद्घाटन के बाद उन्होंने कर्णारी और ब्राडा गांवों के लिए जनदरबार आयोजित किया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली, सिंचाई, स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़ी समस्याएं उठाईं। विधायक ने अधिकारियों को सभी जायज मांगों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बाढ़ सुरक्षा कार्य और जनदरबार की पहल का स्वागत करते हुए प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया