चारण साहित्य समारोह 2026 का आयोजन 14 जून को
Charan Sahitya Samaroh 2026 to be held on June 14
Charan Sahitya Samaroh 2026 to be held on June 14


अजमेर, 11 जून(हि.स.)। चारण साहित्य शोध संस्थान, माकड़वाली रोड, अजमेर द्वारा चारण साहित्य समारोह-2026 का आयोजन 14 जून को किया जाएगा।

संस्थान अध्यक्ष भंवर सिंह चारण ने बताया कि रविवार 14 जून को प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। प्रथम सत्र में साहित्यिक परिचर्चा के तहत शिरोमणि कवि एवं साहित्यकार दुर्गाजी आढ़ा के साहित्यिक योगदान पर विचार-विमर्श होगा।

हमारे यशस्वी पुरखे एवं परम्परागत बहियों का डिजिटाइजेंशन विषय पर प्रोफेसर रामसिंह आढ़ा, चारण साहित्य में पर्यावरण संरक्षण एवं ओरण विषय पर ओंकारसिंह लखावत, डॉ. राजेन्द्र सिंह बारहठ, सतत् साहित्य साधना लखपत बृजभाषा पाठशाला भुज के संदर्भ में प्रो. तीर्थंकर रोहडिया चारण साहित्य में पर्यावरण संरक्षण तथा साहित्य साधना जैसे विषयों पर विद्वान अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

द्वितीय सत्र में पद्मश्री विजदान देथा शताब्दी वर्ष व्याख्यान राजस्थानी भाषा और साहित्य के पुरोधा विजयदान देथा पद्म श्री डॉ. सी.पी. देवल, चारण नीति साहित्य प्रो. डॉ. गजादान शक्तिसुत, चारण साहित्य में राष्ट्रीय अस्मिता प्रो. अम्बादान रोहड़िया, चारण और सत्याग्रह गिरधरदान रत्नु, डॉ. शक्तिदान कविया स्मृति डिंगल साहित्य सम्मान लक्ष्मण दान कविया निवासी खैण, चारण साहित्य शोध सम्मान-2026 भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही भारतीय प्रशासनिक, न्यायिक एवं व्यावसायिक सेवाओं में चयनित चारण समाज की प्रतिभाओं तथा “चारण को जानो प्रतियोगिता-2026” के विजेताओं प्रथम मुस्कान चारण, द्वितीय कालीचरण रतनू, तृतीय कुलदीप देवल का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय चारण गढ़वी महासभा के अध्यक्ष प्रो. सी.डी. देवल, शुभकरण आढ़ा, एवं सी.डी. आढ़ा, मार्गदर्शन मण्डल के पुष्पदान गढ़वी, पद्म श्री डॉ. सी.पी. देवल , प्रो. अम्बादान रोहड़िया, कल्याणसिंह कविया, ओंकारसिंह लखावत,आनंद सिंह रतनू, गिरधारी सिंह रतनू, नारायण सिंह रतनू सहित अनेक विद्वान, साहित्यकार एवं समाजजन उपस्थित रहेंगे। समारोह के सफल आयोजन के लिए संस्थान द्वारा व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष